फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जवान का शव सड़क पर रखकर घर वालों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सीआरपीएफ के जवान विनीत की मणिपुर में हुई मौत के बाद उनका शव बृहस्पतिवार देर रात लखनऊ पहुंचा। एयरपोर्ट से शव लेकर परिजन उनके आवास सलेमपुर पतौरा के लिए निकले। रास्ते में परिजनों ने बुद्धेश्वर फ्लाईओवर के पास विनीत का शव रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, मगर वह नहीं माने। पुलिस ने बताया कि विनीत सिंह(37) मणिपुर के मोतबंग स्थित सीआरपीएफ की सी-112वीं बटालियन में जवान थे। उनके पिता देशराज सिंह सलेमपुर पतौरा में रहते हैं। कुछ दिन पहले विनीत की संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत हो गई थी। विभाग के अधिकारियों ने विनीत की खुदकुशी करने की बात कही थी। विभाग के बयान से घरवाले आहत हैं, उनका कहना कि बिना जांच किए गलत बयान दिया गया है। कहा कि विनीत सुसाइड नहीं कर सकते। परिजनों की मांग पर अधिकारियों ने विनीत का दोबारा पोस्टमार्टम कराने की बात कही। इसके बाद घर वाले शांत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें