फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बंदी की मौत से नाराज परिजनों ने किया प्रदर्शन

Tue, 19 May 2026 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अनुज कुमार की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। जिला कारागार में निरुद्ध प्रॉपर्टी डीलर अनुज कुमार (36) की मौत के बाद परिजनों ने सोमवार को हंगामा किया। उन्होंने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। चौक पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। परिजन शव लेकर घर पहुंचे और मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया। बाद में एसीपी से मिले आश्वासन के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


बिजनौर के बलसिंहखेड़ा निवासी अनुज को बिजनौर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया था। अनुज के खिलाफ कोर्ट ने एनबीडब्ल्यू जारी किया था। जेल में रविवार दोपहर उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां रविवार दोपहर उनकी मौत हो गई। सोमवार को डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के साथ अनुज के शव का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने बिजनौर की माती चौकी प्रभारी अभिराम शुक्ला पर अनुज की पिटाई का आरोप लगाते हुए हंगामा व प्रदर्शन किया। उनके साले विमल यादव ने आरोप लगाया कि पुलिस ने अनुज की पत्नी महक को सोमवार को रुपये भेजे थे। पुलिस की कोई गलती नहीं थी तो रुपये क्यों भेजे गए। परिजनों ने इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की।

दरोगा को शव वाहन से उतरवाया

पोस्टमार्टम के बाद जब अनुज का शव वाहन पर रखा गया, तो दरोगा अभिराम शुक्ला उस पर बैठ गए। परिजनों ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई और विरोध किया। घरवालों के विरोध को देखते हुए दरोगा को शव वाहन से उतार दिया गया।
विज्ञापन






सांसद और कांग्रेस अध्यक्ष घर पहुंचे

पोस्टमार्टम हाउस से परिजन अनुज का शव लेकर घर पहुंचे। उन्होंने दो बीघा जमीन, मुआवजे और आरोपी दरोगा को हटाने की मांग की। इस बीच सपा सांसद आरके चौधरी और कांग्रेस जिलाध्यक्ष रुद्र दमन सिंह भी अनुज के घर पहुंचे। साले दीपक ने बताया कि पुलिस ने उन पर जबरन अंतिम संस्कार का दबाव बनाया। एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा ने परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने की बात कही। इसके बाद परिजनों ने अनुज का अंतिम संस्कार कर दिया।

अनुज कुमार की फाइल फोटो।

अनुज कुमार की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें