फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रंगदारी मांगने वाले की गिरफ्तारी न होने से दहशत में परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। किशोर को अगवा करने के बाद कपड़े उतरवाकर मारपीट करने और रंगदारी मांगने के आरोपी अनुज दीक्षित को तालकटोरा पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उधर, किशोर व उसके परिजन दहशत में हैं। उन्होंने अनुज व उसके साथियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। इसके लिए वे मुख्यमंत्री से भी न्याय की गुहार लगाएंगे।
विज्ञापन

किशोर की मां ने कहा कि पुलिस ने अनुज व उसके साथियों के खिलाफ केस तो दर्ज कर लिया है, पर अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपी अनुज दबंग प्रवृत्ति का है, जिससे परिवार सहमा हुआ है।

तालकटोरा में हैदर कैनाल के पास रहने वाले 16 वर्षीय किशोर को रंजिश में अनुज व उसके साथी कुछ महीने पहले अगवा कर ले गए थे। एसयूवी में उसके कपड़े उतरवाकर बेरहमी से पीटने के साथ उस पर असलहा तान दिया था।
विज्ञापन


आरोपी ने इसका वीडियो बना लिया और किशोर से पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी थी। 25 दिसंबर को किशोर के साथ फिर मारपीट की और 31 को पांच लाख रुपये व जेवर लेकर आलमबाग के मवैया चौराहे पर बुलाया। किशोर के साथ पहुंचे माता-पिता का आरोपी से झगड़ा हुआ था। एसयूवी में किशोर के साथ हुई मारपीट का वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित की मां की तहरीर पर केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें