फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या का आरोप लगाकर शव रखकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अंसल के पास रेल ट्रैक पर रविवार देर शाम एक युवक का शव मिला था। घरवाले मॉर्च्युरी पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद तेलीबाग चौराहे पर शव लाकर रख दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जाम लगाकर दोपहर ढाई बजे से चार बजे तक प्रदर्शन करते रहे। कोतवाल आनंद शुक्ला ने बताया कि आशीष कुमार (24) निवासी वृंदावन सेक्टर-7 का शव डिप्टीगंज के पास रेल ट्रैक पर मिला था। परिवारीजनों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन

इस मामले में सड़क पर जाम लगने की सूचना पर एसीपी अर्चना राठौर मौके पर पहुंचीं और घरवालों को समझाकर लगभग डेढ़ घंटे बाद जाम खत्म कराया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया तब जाकर परिवार के लोग शांत हुए। मृतक के भाई हरीश कुमार ने बताया कि आशीष मवैया निवासी सूरजपाल व उनकी पत्नी कविता आनंद जो कि पीजीआई में नर्स हैं, की कार चलाता था। आरोप है कि काफी समय से उसकी तनख्वाह बकाया थी जिसे वह मांग रहा था लेकिन नहीं दी जा रही थी।
आशीष ने 14 सितंबर को दंपती के खिलाफ पीजीआई थाने में तहरीर दी थी और अपनी जान को खतरा भी बताया था लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। उसे लगातार धमकी मिल रही थी। मृतक के परिवारीजन आरोपी पति-पत्नी को दोषी बता रहे हैं। एसीपी अर्चना राठौर ने बताया कि पीड़ित परिवार से तहरीर मांगी गई है, पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें