फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः सपा विधायक ने लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे!

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा विधायक इरफान सोलंकी ने शनिवार को कानपुर में हुए सांप्रदायिक संघर्ष के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। एक शरारती तत्व ने ट्रिक फोटोग्राफी के जरिए एक निजी न्यूज चैनल का लोगो लगा यह कारस्तानी कर इसे अपनी फेसबुक में डाल कर वायरल किया है।
विज्ञापन


सपा विधायक के आपत्ति दर्ज कराने पर न्यूज चैनल की ओर से कोतवाली थाने में शरारती तत्व के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इरफान सोलंकी शनिवार को दो संप्रदाय के लोगों में हुए संघर्ष के दौरान जरीब चौकी चौराहा और भन्नानापुरवा गए थे।

वह दोनों संप्रदाय के लोगों से मिले भी थे। पर, 26 अक्तूबर को अबंरीश गुप्ता नामक शख्स ने ट्रिक फोटोग्राफी से न्यूज चैनल का लोगो और एंकर का फोटो तैयार किया। एंकर को चैनल पर न्यूज पढ़ते हुए दर्शाया है, और नीचे ब्रैकिंग न्यूज लिखी दिखाई।
विज्ञापन


न्यूज में लिखा है सपा विधायक इरफान सोलंकी ने सांप्रदायिक संघर्ष के दौरान लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे। अंबरीश ने इसे अपनी फेसबुक पर डालकर वायरल किया। इसके बाद किसी ने इसे विधायक की फेस बुक पर पोस्ट कर दिया।
विज्ञापन

विधायक ने थाने में जाकर लिखाई रिपोर्ट

फेसबुक खोलने पर विधायक को इसका पता चला। इरफान ने बताया कि उन्होंने पहले न्यूज चैनल के स्थानीय रिपोर्टर अशोक सिंह से बात की, इसके बाद चैनल के हेड आफिस को फोन से पूरे वाकया बताया।
वहां से बताया गया कि उनके न्यूज चैनल इस तरह की कोई खबर नहीं चली है।

सपा विधायक के कहने पर चैनल के स्थानीय रिपोर्टर अशोक सिंह ने कोतवाली थाने में अंबरीश गुप्ता के नाम रिपोर्ट लिखाई है। इंस्पेक्टर हरीराम वर्मा के मुताबिक मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सपा विधायक इरफान सोलंकी का कहना है कि अंबरीश गुप्ता नामक शख्स ने मुझे बदनाम करने और मेरा राजनैतिक करियर बर्बाद करने की साजिश की है। इससे मेरी भावना को ठेस पहुंची है। मैने एसएसपी को पूरा वाकया बताया है और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। मैं इस मामले को ऊपर तक ले जाऊंगा। पूरी जांच कराऊंगा ताकि साजिश के पीछे कौन लोग हैं, पता चल सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें