फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती में फिर मिला फर्जीवाड़ा, भर्ती पूरी होने के बाद होगी कार्रवाई

Tue, 19 Jul 2016 12:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो प‌िक - फोटो : getty
विज्ञापन
राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में चल रही एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में फर्जी मार्क्सशीट्स मिलने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में और 60 फर्जी मार्क्सशीट्स मिली हैं। 
विज्ञापन


खास बात यह है कि सभी लखनऊ विश्वविद्यालय की हैं। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में अब तक पांच सौ से ज्यादा फर्जी मार्क्सशीट्स मिल चुकी हैं। इनमें से ज्यादातर एलयू के ही हैं। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड के741 पद लखनऊ मंडल में भरे जाने हैं। 

भर्ती प्रक्रिया के दौरान अब पांच सौ से ज्यादा फर्जी मार्क्सशीट्स मिल चुकी हैं। इस वजह से विभाग को दोबारा काउंसलिंग भी करानी पड़ी। शासन के निर्देश के बाद तत्कालीन संयुक्त शिक्षा निदेशक सुत्ता सिंह ने इनमें से 123 अभ्यर्थियों के खिलाफ 10 सितंबर 2015 को एफआईआर भी दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन


इसके बावजूद फर्जी मार्क्सशीट्स मिलने का सिलसिला अभी जारी है। हालांकि, भर्ती की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। नियुक्ति पत्र देने से पहले चयनित अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराया जा रहा है। 

सत्यापन के लिए जो मार्क्सशीट्स लखनऊ विश्वविद्यालय भेजी गई हैं उनमें से बहुत सी फौरी तौर पर देखने में ही फर्जी लग रही हैं। सोमवार को एलयू से मिली रिपोर्ट में 60 मार्क्सशीट्स को फर्जी बताया गया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

सिर्फ कमेटी बनाने तक सीमित जांच

डेमो प‌िक - फोटो : Getty
एलटी ग्रेड में लविवि की फर्जी मार्क्सशीट्स बराबर मिल रही हैं। इसके बावजूद विवि की कार्रवाई कमेटी बनाने तक ही सीमित है। 

विवि द्वारा इस मामले में काफी समय पहले बनी कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार फर्जी मार्क्सशीट तैयार करने में यहीं के कर्मचारियों व अधिकारियों की मिलीभगत थी। इसके बाद कई नई कमेटियां बनाई गईं, लेकिन ज्यादातर की बैठक तक नहीं हुई। इस वजह से विवि में फर्जी मार्क्सशीट्स का खेल खेलने वाला गिरोह आज तक महफूज है।

संयुक्त शिक्षा निदेशक दीपचंद ने बताया, एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में सत्यापन के दौरान लविवि की 60 फर्जी मार्क्सशीट्स मिली हैं। इनका चयन निरस्त कर दिया जाएगा। फिलहाल भर्ती प्रक्रिया पूरी करना प्राथमिकता है। इसलिए फर्जीवाड़ा करने वालों पर कार्रवाई अगले चरण में होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें