फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी की फेक आईडी बना कर रहा था लड़की से चैटिंग, सामने आए स्क्रीनशॉट्स

Wed, 22 Feb 2017 03:55 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मंज‌िल सैनी
विज्ञापन
फेसबुक पर एसएसपी लखनऊ मंजिल सैनी के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर एक शातिर पीड़ितों को न्याय दिलाने का झांसा दे रहा था। सोमवार शाम एसएसपी को इसकी जानकारी मिली तो उनके आदेश पर पीआरओ अरुण कुमार सिंह ने हजरतगंज कोतवाली में अज्ञात शातिर के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने फर्जी अकाउंट बंद कराकर जांच साइबर सेल को सौंपी है।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि सोमवार शाम उनकी सरकारी ई-मेल आईडी पर एमबीए छात्र की तरफ से एक मेल आया, जिसमें फर्जी फेसबुक अकाउंट के बारे में जानकारी दी गई।

छात्र ने बताया कि फर्जी अकाउंट के बारे में उसकी दोस्त ने बताया था। छात्र ने फर्जी फेसबुक अकाउंट से हुई चैटिंग के स्क्रीन शॉट भी भेजे। एसएसपी ने फेसबुक अकाउंट की पड़ताल कराई तो उसने कई लोगों से चैटिंग का खुलासा हुआ।

एक पीड़िता ने प्रेमी के साथ अपनी समस्या के बारे में बताते हुए लिखा कि, ‘मुझे उसकी बातों पर यकीन नहीं है मैम। वह मुझसे बहुत समय से खेल रहा है। मैं मामले को शांति से हल करना चाहती हूं इसीलिए उसे मौके दे रही हूं। मैंने उससे यह बता भी दिया है।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्प्ले पिक्चर में भी मंजिल सैनी की फोटो

स्क्रीन शॉट्स
इस पर एसएसपी बनकर चैटिंग कर रहे शातिर ने जवाब दिया कि, ‘उसे तत्काल फोन करके बोलो कि 25 फरवरी को हजरतगंज स्थित एसएसपी ऑफिस में आकर मुझसे मिले वरना मैं उसके अरेस्ट वारंट पर साइन कर दूंगी और लखनऊ क्राइम ब्रांच को दो घंटे के भीतर उसकी गिरफ्तारी के आदेश दे दूंगी।’

इस पर पीड़िता ने एसएसपी का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि वह उसे सूचना दे देगी। एसएसपी ने कहा कि किसी के नाम का इस्तेमाल करना गैरकानूनी है इसलिए एफआईआर दर्ज कराई गई है। फर्जी फेसबुक अकाउंट का आईपी एड्रेस तलाशा जा रहा है।

जल्द साइबर सेल शातिर तक पहुंच जाएगी। उधर, साइबर सेल के पुलिसकर्मियों ने बताया कि फर्जी अकाउंट हाल ही में बनाया गया है। इसमें एसएसपी मंजिल सैनी की लखनऊ और इटावा में तैनाती के कई फोटो अपलोड किए गए हैं। अकाउंट की डिस्प्ले पिक्चर भी मंजिल सैनी की ही लगी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें