मंडल के पांचों जिलों के माध्यमिक स्कूलों में तैनात 81 सहायक अध्यापकों की डिग्री फर्जी पाई गई है। यह अध्यापक वर्ष 2014 में आयोग से चयनित होकर विभिन्न स्कूलों में तैनात हुए हैं।
मामले में संयुक्त शिक्षा निदेशक कमला सिंह चौहान ने संबंधित जिलों के डीआईओएस को थानों में मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
माध्यमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा आयोग की ओर से 2014 में सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों की मंडल के विभिन्न जिलों में नियुक्तियां हुई थीं। सभी के प्रमाणपत्र सत्यापन के लिए विभिन्न कॉलेजों व विश्वविद्यालय में भेजे गए थे।