फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केजीएमयू डीन के खिलाफ विधायक के लेटर पैड पर फर्जी शिकायत

विज्ञापन
केजीएमयू।
विज्ञापन
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में भाजपा विधायक के लेटर पैड का दुरुपयोग कर फर्जी शिकायत करने का मामला सामने आया है। यह शिकायत भाजपा की विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन के पैड पर पैरामेडिकल संकाय के डीन प्रो. केके सिंह के खिलाफ की गई थी। विधायक ने इसे अपने पैड का दुरुपयोग करार देते हुए मुख्यमंत्री और शासन को भी पत्र भेजा है।
विज्ञापन


इस कथित शिकायती पत्र में डॉ. केके सिंह पर परिसर में आगजनी, तोड़फोड़, पेपर लीक और गलत तरीके से केके हॉस्पिटल खोलने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे। यह शिकायत 27 अगस्त 2025 को राज्यपाल और मुख्यमंत्री के पास भेजी गई। इसके आधार पर शासन ने केजीएमयू प्रशासन को जांच के आदेश दिए।
जांच के दौरान, जब नामित भाजपा एमएलसी रमा निरंजन से संपर्क किया गया तो उन्होंने ऐसी किसी भी शिकायत से साफ मना कर दिया। इसके बाद उन्होंने अपने फर्जी लेटर पैड के दुरुपयोग की बात स्वीकार करते हुए 12 अप्रैल को मुख्यमंत्री और कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद को पत्र भेजा। डॉ. सिंह ने इसे अपने खिलाफ सुनियोजित साजिश बताते हुए अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

अवैध अतिक्रमण हटवाने के बाद चर्चा में आए प्रो. केके सिंह

प्रो. केके सिंह ने बताया कि उनके खिलाफ पूर्व में लगे सभी मामलों की सुनवाई उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय में हुई थी। न्यायालय के आदेश के बाद ही उन्होंने केजीएमयू में दोबारा कार्यभार संभाला था। वर्तमान में वह डीन, प्रवक्ता और कम्युनिटी रेडियो के नोडल अधिकारी सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिसर में अवैध अतिक्रमण हटाने और गंभीर शिकायतों की जांच समितियों में उनकी सक्रिय भूमिका है। इसलिए उन्हें बदनाम करने की यह एक सुनियोजित साजिश रची जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें