फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैजाबाद: सगे बेटे ने पीट-पीटकर की मां की हत्या, फोन करके पिता से कहा- पापा, मैंने मां को मार दिया है...

Sat, 17 Aug 2024 09:52 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या

सार

Son murdered mother in Faizabad: यूपी के फैजाबाद में एक दिल दहला देने वाले घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने अपनी मां को लोहे की फुंकनी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। 
 
विज्ञापन
Son murdered mother in Faizabad - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फैजाबाद जिले के थाना इनायत नगर अंतर्गत ग्राम पंचायत मजनाई में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी मां की पीटकर हत्या कर दिया। शनिवार शाम लगभग छह बजे राहुल कुमार (22) ने अपनी मां के सिर पर लोहे की फुंकनी से कई वार करते हुए पीट-पीट कर हत्या कर दिया। घटना के बाद युवक ने मनरेगा में मजदूरी करने गए पिता जग प्रसाद को फोन करके बताया कि पापा मैंने मां को मार दिया है और इसके बाद वह लाश के पास बैठ गया।

विज्ञापन


जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पिता ने जब पत्नी निशा रावत (42) का रक्त रंजित शव देखा तो उसके होश उड़ गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक इनायत नगर अभिमन्यु शुक्ला ने हत्या करने वाले पुत्र राहुल को हिरासत में ले लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्ट्म के लिए भेजा। ग्रामीणों ने बताया कि राहुल कुमार इससे पहले अपने नानी के घर दर्शननगर पर रह कर प्रतियोगी परीक्षा एसएससी की भी तैयारी कर रहा था। फिर चार साल पहले अचानक उसकी मानसिक हालत खराब हो गई, तभी से उसका इलाज मनोचिकित्सक की देखरेख में चल रहा था।

घटना के समय पीड़ित परिवार में मां और पुत्र के अलावा घर पर कोई नहीं था। राहुल की दादी खेत गईं थी और पिता मनरेगा में मजदूरी करने गया था और छोटी बहन पलक (13) कोचिंग गई थी। इसी बीच गांव में ही स्थित जयपुरिया स्कूल में सफाई करके लौटी मां को अकेला पाकर राहुल ने उसकी हत्या कर दी। देर शाम हत्या की खबर सुनकर आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें