फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेक ठगी के इंटरस्टेट गैंग का पर्दाफाश, छह गिरफ्तार

Sat, 20 May 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए गिरोह के सदस्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फैजाबाद जिला पुलिस ने हाईटेक ठगी के अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके बैंक खातों से 11 लाख रुपये से ज्यादा का संदिग्ध लेन-देन हुआ है।
विज्ञापन


गिरोह का सरगना समेत पांच लोग पुलिस के हाथ नहीं लगे। मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस ने इनकम टैक्स विभाग के साथ संबंधित प्रदेशों की पुलिस से भी सहयोग मांगा है। गिरोह का देश के पांच प्रदेशों में जाल फैला मिला है।

एसपी सिटी उदय शंकर सिंह ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि पता चला कि यह लोग एक गिरोह का हिस्सा हैं और लॉटरी अथवा जालसाजी कर बैंक ग्राहकों के खाते से ऑनलाइन हड़पी गई रकम इनके अथवा इनकी ओर से खुलवाये गये अन्य खातों में जमा कराई जाती है। गिरोह का सरगना इस रकम को विभिन्न प्रदेशों के अलग-अलग शहरों से निकासी कराता है।
विज्ञापन


पुलिस ने प्रकरण में नगर कोतवाली के देवकाली बाईपास निवासी सूरज गुप्ता, शिवनगर कालोनी निवासी दिनेश गुप्ता व पहाड़गंज घोसियाना निवासी मो. शमीम, अयोध्या कोतवाली के त्यौरा उपरहार दर्शन नगर निवासी राम सिंह मांझी और दर्शननगर स्वीट हाउस के पीछे निवासी संजय कृष्ण श्रीवास्तव, महाराजगंज के राजेपुर निवासी आनंदसेन यादव को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें