फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loksabha: फैजाबाद सांसद ने अयोध्या में विकास के दावों पर उठाए सवाल, बोले- उचित मुआवजा नहीं दिया गया

Tue, 02 Jul 2024 07:01 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लोकसभा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाषण के बाद फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद ने अयोध्या में विकास के दावों पर सरकार को जमकर घेरा।
विज्ञापन
लोकसभा में फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाषण के बाद फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद ने अयोध्या में विकास के दावों पर सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि अयोध्या में दुनिया भर से लोग आ रहे हैं। वहां सड़कें टूटी हुई हैं। गंदगी फैली हुई है और दलितों-गरीबों की बस्तियों में पानी भरा हुआ है। इन जगहों पर जल निकासी के लिए 35 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे वो कहां गए किसी को पता नहीं।

विज्ञापन


फैजाबाद सांसद ने कहा कि अयोध्या में जिस रेलवे स्टेशन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करके आए थे। कुछ दिनों बाद ही उसकी बाउंड्रीवाल गिर गई। अयोध्या में एयरपोर्ट बना लेकिन जिन किसानों की जमीन ली गई है। उन्हें अब तक मुआवजा नहीं दिया गया है।

ये भी पढ़ें - अवाम ने तोड़ दिया हुकूमत का गुरूर..., अखिलेश ने अयोध्या से लेकर अग्निवीर पर सरकार को घेरा, पढ़ें प्रमुख बिंदु
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का सपा पर हमला, बोलीं- उनके लिए पीडीए का नारा सत्ता पाने का हथियार
विज्ञापन


उन्होंने सरकार के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश के हर जिले का सर्किल रेट तय होता है पर अयोध्या का अब तक तय नहीं किया गया है। किसानों से उनकी जमीन कौड़ियों के भाव ले ली गई है और बाहरी लोगों को बसा दिया गया है।

अवधेश प्रसाद राष्ट्रपति के अभिभाषण पर सदन में बोल रहे थे। उन्होंने अभिभाषण की पुस्तिका दिखाते हुए कहा कि 29 पन्ने की पुस्तिका में ऊपर राष्ट्रपति का नाम तक नहीं लिखा हुआ है। ऐसा नहीं होना चाहिए। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें