फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के बाद वापसी हुई मुश्किल, आठ गुना बढ़ा हवाई यात्रा का किराया

Sat, 23 Mar 2019 11:47 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

होली मनाने के बाद वापस लौटने के लिए जहां ट्रेनों में सीटों की किल्लत पैदा हो गई है। वेटिंग 500 पार पहुंच गई है, वहीं हवाई सफर के लिए भी खासी जेबें ढीली करनी पड़ेंगी। दिल्ली की फ्लाइटें जहां आठ गुनी महंगी हो गई हैं, वहीं मुंबई का किराया 37 हजार रुपये तक पहुंच गया है।

विज्ञापन


ऐसे हजारों लोग हैं, जो जॉब के सिलसिले में लखनऊ से बाहर रहते हैं और रंगों का पर्व होली मनाने के लिए राजधानी आए थे। यहां से वापस लौटने के लिए शनिवार व रविवार का दिन चुना है, लेकिन इन दोनों दिनों पर टिकट कई गुने महंगे हो गए हैं।

लखनऊ से दिल्ली का किराया औसतन जहां दो से ढाई हजार रुपये होता है, वहीं 24 व 25 मार्च को यह बढ़कर 21 हजार तक पहुंच गया है। ऐसे ही लखनऊ से मुंबई के लिए हवाई टिकट औसतन पांच हजार रुपये का रहता है। लेकिन त्यौहार के चलते यह बढ़कर 37 हजार रुपये तक पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है रविवार व सोमवार का किराया

24 मार्च
फ्लाइट-- लखनऊ से दिल्ली-- लखनऊ से मुंबई
विस्तारा-- 18,326-- 37,054
गो एयर-- 17,481-- 18,617
एयर इंडिया-- 21,858 -- 23,822

25 मार्च     
फ्लाइट-- लखनऊ से दिल्ली-- लखनऊ से मुंबई
विस्तारा-- 10,083-- 25,451
गो एयर-- 11,056-- 21,529
एयर इंडिया-- 11,957 -- 23,785
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें