फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबू धाबी में स्पेशल बच्चों के ओलंपिक विजेताओं का शहर में जोरदार स्वागत

Fri, 22 Mar 2019 06:37 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
स्पेशल ओलंपिक विजेता का हुआ स्वागत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अबू धाबी में आयोजित स्पेशल बच्चों के ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाले शहर के खिलाड़ियों की आज वतन वापसी हुई। इस मौके पर पदक विजेताओं का चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। शहर के स्पेशल खिलाड़ियों ने अबु धाबी के स्पेशल ओलंपिक में पदकों की झड़ी लगा दी थी। दमदार उपस्थिति दर्ज कराकर लखनऊ के पांच खिलाड़ियों ने पदक जीते।
विज्ञापन


इसमें छावनी स्थित आशा स्कूल की छात्रा प्रिया कुशवाहा ने एथलेटिक्स की 300 मीटर और 1000 मीटर रेस में श्रेष्ठता साबित करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इसके अलावा उन्होंने दो गुणे 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। आशा स्कूल की प्रिंसिपल शर्मिष्ठा ने कहा कि यह वास्तव में स्कूल के लिए गौरव का क्षण है। 
विज्ञापन

उधर, आशा ज्योति स्कूल की पूजा शंकर ने भी स्पेशल ओलंपिक में एक स्वर्ण और एक रजत अपने नाम किया। उन्होंने 100 मीटर में सोना जीता, जबकि 200 मीटर में रजत जीतने में कामयाब रही। पूजा शंकर इससे पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का परचम फैला चुकी हैं। हालांकि स्पेशल ओलंपिक में यह उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 

चेतना स्कूल की इच्छा पटेल ने पावरलिफ्टिंग में अपना दमखम दिखाते हुए एक रजत और दो कांस्य पदकों पर कब्जा जमाया। वे बाबू स्टेडियम में सामान्य खिलाड़ियों के साथ अभ्यास करती हैं और राष्ट्रीय स्तर पर कई सफलताएं हासिल कर चुकी हैं। अस्मिता स्कूल के अलंकृत गुप्ता ने साइकिलिंग में  दो किमी में जहां स्वर्ण पर कब्जा जमाया, वहीं पांच किमी में रजत पदक जीतने में सफल रहे। 

चेतना स्कूल के बॉस्केटबाल प्लेयर राहुल सिंह ने भारत को कांस्य पदक दिलाया। स्पेशल ओलंपिक, लखनऊ जोन के कोआर्डिनेटर एजाज अख्तर का कहना है कि हमेशा की तरह हमारे बच्चे स्पेशल ओलंपिक में अपनी छाप छोड़ने सफल रहे। इसके लिए उनकी इच्छाशक्ति और दृढ़संकल्प को श्रेय देना चाहता हूं। अभी खेलों में दो दिन शेष है। उम्मीद है कि अभी हमारे खिलाड़ी और भी पदक हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें