फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पाइप लाइन फटने से फैक्टरी में लगी आग

Tue, 12 Dec 2023 12:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। इटौंजा के एक गांव में सोमवार को नमकीन फैक्टरी में ऑयल पाइप लाइन फटने से आग लग गई। घटना से वहां अफरातफरी मच गई। दमकलकर्मियों ने करीब ढाई घंटे में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

बीकेटी के फायर स्टेशन ऑफिसर (एफएसओ) प्रशांत कुमार ने बताया कि इटौंजा के पलिया गांव में फेबकॉन एग्रो प्राइवेट लिमिटेड नाम से नमकीन फैक्टरी है। रविवार सुबह 11 बजे फैक्टरी में तेज धमाके के साथ ऑयल पाइप लाइन फट गई। इससे गर्म तेल बहने लगा और वहां आग लग गई। धमाके व आग फैलने से वहां काम कर रहे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। फैक्टरी मालिक व फायर स्टेशन को सूचना देकर कर्मचारी आग पर काबू पाने में जुट गए। मगर लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। कुछ देर बाद तीन दमकल लेकर पहुंचे अग्निशमनकर्मियों ने करीब ढाई घंटे में आग पर काबू पा लिया।
एफएसओ बीकेटी के मुताबिक घटना के समय फैक्टरी में करीब पांच सौ कर्मचारी मौजूद थे। धमाके के साथ तेल की पाइप लाइन फटने से कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। परिसर में धुआं भरने से कर्मचारियों को सांस लेने में समस्या होने लगी। हालांकि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन

फैक्टरी में खाद्य सामग्री फ्राई करने के लिए तेल को ब्वायलर में गर्म करके पाइप लाइन के जरिए कंटेनर में पहुंचाया जाता है। बताया जा रहा है कि अधिक दबाव के कारण तेल की पाइप लाइन फट गई, इससे चेंबर का टीनशेड उड़ गया। आग लगने के बाद भी फैक्टरी के मुख्य रास्ते और गेट के पास कई एलपीजी सिलेंडर रखे रहे। जिससे बड़ा हादसा भी हो सकता था। फैक्टरी के मेंटिनेंस हेड शिव सिंह ने बताया कि आग लगने से हुए नुकसान के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। मंगलवार सर्वे टीम जांच करेगी।
नमकीन फैक्टरी में इससे पहले 26 मार्च को देर रात शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई थी। उस समय फैक्टरी मालिक ने बताया था कि ट्रायल चल रहा था, तभी हादसा हो गया। उस समय भी वहां बड़ी संख्या में कर्मचारी काम कर रहे थे।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें