फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरीः लखनऊ के चार अस्पतालों में मरीजों के लिए बढेंगी सुविधाएं

Sun, 06 Mar 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
20 बेड की एचडीयू खोली जाएगी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सिविल, बलरामपुर, डफरिन और झलकारीबाई अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए 20 बेड की हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) खोली जाएगी।
विज्ञापन


हर अस्पताल में पांच-पांच बेड लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। सीएमओ डॉ. एसएनएस यादव की मानें तो अप्रैल के पहले हफ्ते से इस यूनिट में गंभीर रोग से पीड़ित और सड़क हादसे के घायलों को उपचार दिया जाएगा।

यहां उनकी 24 घंटे डिजिटल मॉनीटर की जा सकेगी। जानकारी के मुताबिक, एचडीयू का निर्माण नेशनल हेल्थ मिशन के बजट से किया जाएगा जिस पर करीब 40 लाख से अधिक रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक सिर्फ लोहिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में छह बेड की हाई डिपेंडेंसी यूनिट है। हाई डिपेंडेंसी यूनिट के लिए विभाग की ओर से दो विशेषज्ञ डॉक्टर के साथ दो पैरामेडिकल स्टाफ और एक रेजिडेंट की नियुक्ति की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें