फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर परवान चढ़ा प्यार, निशक्त निकला प्रेमी तो किया शादी से इंकार

Wed, 10 May 2017 05:56 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
रायबरेली में युवती को पहले फेसबुक के जरिये प्यार हुआ। फिर प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि युवती प्रेमी से मिलने उसके घर वाराणसी पहुंच गई। वहां प्रेमी को निशक्त देख लड़की ने उसे जीवनसाथी बनाने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


परिवारीजनों ने लड़की की शादी तय कर दी तो प्रेमी को यह नागवार गुजरा। वह फर्जी दस्तावेज व शादी की फोटो बनाकर लड़की को ब्लैकमेल करने लगा। बात यही खत्म नहीं हुई। प्रेमिका से मिलने के लिए रायबरेली पहुंच गया।

मामला सदर कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने प्रेमी समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। प्रकरण की जांच के बाद पुलिस कार्रवाई करने की बात कह रही है। रायबरेली शहर की रहने वाली एक लड़की और वाराणसी के रहने वाले एक युवक के बीच आठ साल पहले फेसबुक के जरिये प्यार हो गया।
विज्ञापन


प्यार परवान चढ़ता रहा और लड़की युवक से मिलने के लिए उसके घर पहुंच गई। पर युवक के निशक्त होने पर लड़की ने उससे शादी करने से इन्कार कर दिया। युवक लड़की से ही शादी करने की बात कहता रहा।

इधर, परिवारीजनों ने लड़की की शादी दूसरी जगह तय कर दी। यह बात युवक को पता चली तो उसने शादी के फर्जी दस्तावेज तैयार कर लड़की को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

 
Trending Videos
विज्ञापन

न‌िशक्त आरोपी चलने में लाचार

‌न‌िशक्त को कोतवाली ले जाती पुल‌िस - फोटो : amar ujala
​मंगलवार को निशक्त युवक परिवारीजनों के साथ रायबरेली पहुंच गए। मामला सदर कोतवाली पहुंचा। लड़की का आरोप है कि युवक व उसके परिवारीजन उसे शादी के लिए ब्लैकमेल कर रहे हैं। 

सदर कोतवाल सुधीरचंद्र पांडेय ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक दिनेश कुमार वर्मा, राकेश वर्मा, धरमचंद्र की पत्नी, गोपाल वर्मा निवासी बी-387 मां वैष्णो जीएच शिवाला खाल भेेलूपुर वाराणसी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। निशक्त व उसके परिवारीजनों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक जिस समय लड़की और निशक्त युवक के बीच फेसबुक के जरिये प्यार हुआ, उस समय लड़की पढ़ाई कर रही थी। मौजूदा समय में लड़की गुड़गांव स्थित एक होटल में नौकरी कर रही है। परिवारीजनों ने लड़की की शादी दूसरी जगह तय कर दी। अब निशक्त शादी में रोड़े अटका रहा है।

निशक्त आरोपी चलने में लाचार है, लेकिन प्यार का जुनून उस पर सिर चढ़कर बोल रहा है। सदर कोतवाली में एक स्थान से दूसरे स्थान पर बैठाने तक के लिए पुलिस कर्मियों को उसे उठाकर ले जाना पड़ रहा था। बावजूद वह लड़की के साथ शादी करने की बात कह रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें