फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 10 फीसदी शुल्क पर होगा साल में एक लाख लोगों की आंखों का इलाज

विज्ञापन
गजेंद्र दत्त नैथानी स्मारक दीनबंधु नेत्रालय का शिलान्यास।
विज्ञापन
लखनऊ। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सुल्तानपुर रोड पर कल्याणं करोति संस्था की ओर से संचालित गजेंद्र दत्त नैथानी स्मारक दीनबंधु नेत्रालय का शिलान्यास किया। संस्था ने इस अस्पताल के माध्यम से कुल लागत के 10 फीसदी शुल्क पर हर साल एक लाख मरीजों की आंखों का इलाज करने की घोषणा की है।
विज्ञापन

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इस मौके पर संघ के सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता रहे गजेंद्र दत्त नैथानी के जीवन से सभी को प्रेरणा लेने के लिए कहा। स्वर्गीय नैथानी ने अपना जीवन लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया था। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लोगों से इस तरह की संस्थाओं को सहयोग करने को कहा। इस मौके पर व्यापारी नेता अमरनाथ मिश्रा ने अस्पताल में एक हाॅल बनवाने की घोषणा की।
कल्याणं करोति के अध्यक्ष और प्रबंध न्यासी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि अस्पताल के लिए 1,30,000 वर्ग फीट जमीन पर यह 200 बेड का अस्पताल जनसहयोग से बनाया जाएगा। इस तरह का एक अस्पताल अयोध्या में भी संचालित है। इस मौके पर जगद्गुरु पीपाद्वाराचार्य श्री बलरामदास देवाचार्यजी महाराज के साथ ही राष्ट्रगौरव शर्मा महामंत्री और कमल नारायण दास शास्त्री मौजूद रहे।

गजेंद्र दत्त नैथानी स्मारक दीनबंधु नेत्रालय का शिलान्यास।

गजेंद्र दत्त नैथानी स्मारक दीनबंधु नेत्रालय का शिलान्यास।

गजेंद्र दत्त नैथानी स्मारक दीनबंधु नेत्रालय का शिलान्यास।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें