फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पत्रिका खरखइंचा और कृति ''भाखा की गठरी'' का लोकार्पण

Sun, 19 Oct 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पत्रिका खरखइंचा और कृति ''भाखा की गठरी'' का लोकार्पण
विज्ञापन
लखनऊ। हजरतगंज सि्थत प्रेस क्लब में शनिवार को अवधी लोक भाषा में प्रकाशित पत्रिका ''खरखइंचा'' का लोकार्पण किया गया। युवा रचनाकार मंच की ओर से यह आयोजन हुआ। डॉ. भारतेंदु मिश्र की अवधी में लिखी कृति ''भाखा की गठरी'' का लोकार्पण भी हुआ। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रो. सूर्य प्रसाद दीक्षित ने वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. भारतेंदु मिश्र पर आधारित पत्रिका खरखइंचा की जानकारी साझा की। मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. विद्या विंदु सिंह ने कहा कि डॉ. भारतेंदु का लेखन बहुआयामी रहा है। वह बहुत ही सरल और मृदु भाषी थे। मुख्य वक्ता डॉ. शैलेंद्र नाथ मिश्र रहे। कार्यक्रम का संचालन नवीन शुक्ल ने किया। युवा रचनाकार मंच की अध्यक्ष रश्मिशील शुक्ला, सचिव सुनाक्षी, सुनील कुमार वाजपेयी, रचना मिश्र, मंजुल मयंक मिश्र, डॉ. दिनेश चंद्र अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें