फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नानमऊ में 100 लोगों की आंखों की जांच, चार मेधावियों को मिली साइकिल

विज्ञापन
साइकिल के साथ मेधावी।
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का आपका विधायक, आपके द्वार अभियान रविवार को 183वें सप्ताह में पहुंच गया। इसकी 183वीं कड़ी ग्राम नानमऊ में आयोजित हुई। यहां नेत्र जांच शिविर, मेधावी छात्रों को साइकिल वितरण और युवा क्लबों का गठन किया गया।
विज्ञापन

शिविर में 100 से अधिक लोगों की आंखों की जांच हुई। इनमें 80 जरूरतमंद बुजुर्गों को निशुल्क चश्मे दिए जाएंगे। चार मेधावियों पलक, कृष्णा सविता, प्रियंका सिंह और अविरल प्रताप सिंह को साइकिलें दी गईं। अभियान में 11 जनसमस्याओं से संबंधित आवेदन मिले। इनमें हनुमान सिंह का आयुष्मान कार्ड तत्काल बनवाया गया, जबकि अन्य समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए।
विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल समस्याएं सुनना नहीं बल्कि उनके समाधान की प्रभावी व्यवस्था करना है। यह अभियान सरोजनीनगर के गांवों और दूरस्थ बस्तियों तक लगातार पहुंच रहा है।

साइकिल के साथ मेधावी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें