फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवक ने खुद को कमरे में बंद कर लगाई आग, पुलिस ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर के विशेष खंड निवासी देवेंद्र सिंह ने शनिवार को खुद को कमरे में बंद कर आग लगा ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उन्हें बेहोशी की हालत से कमरे से बाहर निकाला और दमकल कर्मियों की मदद से आग बुझाई।
विज्ञापन

एडीसीपी पूर्वी अमोल मुर्कुट ने बताया कि मूलरूप से रायबरेली के लालगंज बैसवारा गांव निवासी देवेंद्र सिंह (36) की पत्नी रक्षाबंधन के मौके पर बेटी के साथ मायके गई थीं। देवेंद्र घर पर अकेले थे। शनिवार शाम करीब छह बजे उन्होंने मकान की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में खुद को बंद कर आग लगा ली। कमरे में धुआं भरने से देवेंद्र बेहोश होकर गिर गए। पड़ोसियों ने कमरे से धुआं निकलते देखा तो इसकी सूचना देवेंद्र के भाई राघवेंद्र को दी। उन्होंने मदद के लिए पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दरोगा गौरव कुमार और सिपाही रवि कोरी दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और अचेत देवेंद्र को किसी तरह कमरे से बाहर निकाला। दरोगा गौरव कुमार ने बताया कि दो साल पहले देवेंद्र एक सड़क हादसे में घायल हो गए थे। इसके बाद से वह मानसिक रूप से बीमार रहने लगे। वह आग लगने की वजह नहीं बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें