फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: शादी का झांसा देकर छह साल तक किया यौन शोषण, युवती ने की आत्महत्या की कोशिश, केस दर्ज

Wed, 25 Jun 2025 01:33 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सरोजनीनगर की रहने वाली युवती ने बाराबंकी के आकाश सिंह पर शादी का झांसा देकर छह साल तक यौन शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी समेत उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरोजनीनगर थाने में युवती ने अवध विहार कॉलोनी के आकाश सिंह पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। शादी से मना करने पर युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। किसी तरह जान बची। आरोपी के पिता अनिल और भाई आदर्श सिंह ने भी उसे धमकाया। पीड़िता की शिकायत पर यौन शोषण, मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


सीतापुर निवासी 30 वर्षीय युवती के अनुसार 15 वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। उसकी एक बेटी है। मारपीट के चलते उसने पति को छोड़ दिया और सरोजनीनगर में किराये पर रहने लगीं। वर्ष 2019 में उसकी मुलाकात बाराबंकी के सफेदाबाद की कोल्डड्रिंक कंपनी में काम करने वाले आकाश से हुई। उसने शादी का झांसा देकर छह साल तक यौन शोषण किया। फिर गर्भपात की दवा खिला दी। युवती ने जब आकाश से शादी की बात कही तो उसने इनकार कर दिया और मारपीट भी की। परेशान होकर युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। आनन फानन में उसे बाराबंकी के एक अस्पताल में पहुंचाया गया, जहीं उसकी जान बच गई।

ये भी पढ़े- Shubhanshu Shukla: अंतरिक्ष के लिए उड़ान भर शुभांशु ने रचा इतिहास, भावुक माता-पिता बोले- उन पर नाज है
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- लखनऊ: ईरान हमलों के खिलाफ फूंका गया अमेरिका और इस्राइल के राष्ट्रपति का पुतला, हुई नारेबाजी


सरोजनीनगर इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति के अनुसार पीड़िता का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया गया है और उसकी शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें