छावनी परिषद अस्पताल में पैथोलॉजी जांचें महंगी होंगी। नई दरें निजी
पैथोलॉजी और सरकारी अस्पतालों के आधार पर तय की जाएंगी।
इस अस्पताल में हर
रोज ओपीडी में 300 से 350 मरीज देखे जाते हैं, जबकि पैथोलॉजी में सौ से
अधिक मरीजों की जांच की जाती है।
छावनी परिषद अस्पताल में एक बाल विशेषज्ञ,
एक महिला विशेषज्ञ डॉक्टर और एक लैब सहायक की तैनाती संविदा पर की जाएगी।
छावनी
परिषद की 24 दिसंबर को होने वाली बोर्ड बैठक में इन प्रस्तावों पर मुहर
लगेगी।
परिषद प्रशासन अपने स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं को नि:शुल्क
ताइक्वांडो की ट्रेनिंग भी देगा और एक स्पोर्ट टीचर की तैनाती का प्रस्ताव
भी बोर्ड बैठक में आएगा।
सदर बाजार की बंद रेलवे क्रॉसिंग के बगल में
अंडरपास बनाने के लिए रक्षा सम्पदा अधिकारी के एनओसी देने के प्रस्ताव पर
चर्चा होगी।
नेहरू रोड स्थित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के प्रथम तल पर 24 दुकानों
और वार्ड दो के 14 फर्लांग में सांसद निधि से शौचालय बनाने का प्रस्ताव भी
आएगा।
छावनी अस्पताल को रेफरल अस्पताल बनाने, गोला बाजार में शॉपिंग
कॉम्प्लेक्स के निर्माण और नेहरू रोड शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर पहली और दूसरी
मंजिल के निर्माण का डीपीआर बनाया जाएगा।
कल्लू मल रोड और लाला महावीर
प्रसाद रोड पर फुटपाथ बनाए जाएंगे।