विनियमितीकरण की मांग को लेकर अनुमोदित शिक्षकों ने इस बार क्रिसमस का
पर्व नहीं मनाने का निर्णय किया है।
रविवार को 97 वें दिन भी विधान भवन के
सामने डिग्री शिक्षक क्रमिक भूख हड़ताल पर डटे रहे।
अनुदानित महाविद्यालय
विवि अनुमोदित शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष केएस पाठक के नेतृत्व में
क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठी कानपुर की पुष्पलता ने कहा कि सभी डिग्री शिक्षक
दीपावली की तरह इस बार क्रिसमस भी नहीं मनाएंगे।
उन्होंने कहा, सरकार जब
डिग्री शिक्षकों को सम्मान देगी और उनका विनियमितीकरण करेगी तभी वे खुशियों
में शामिल होंगे।
संघ के जिला अध्यक्ष एसके शुक्ला ने कहा कि सरकार के रुख
से अनुमोदित शिक्षक काफी क्षुब्ध हैं।