फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हथियार व सुरक्षा उपकरणों की प्रदर्शनी लगी

Thu, 06 Feb 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
एसएसबी मुख्यालय पर आयोजित प्रदर्शनी को देखतीं जयपुरिया की छात्राएं।
विज्ञापन
श्रावस्ती। एसएसबी मुख्यालय भिनगा में बुधवार को हथियार व सुरक्षा उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें सेठ एमआर जयपुरिया बहराइच के विद्यार्थियों ने उपकरणों व हथियारों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


प्रदर्शनी में एसएसबी 62वीं वाहिनी के कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण ने विद्यार्थियों को छोटे और बड़े हथियारों के साथ अन्य सुरक्षा उपकरणों को दिखाया। इस दौरान एसएसबी के जवानों ने विद्यार्थियों को उनके प्रयोग, सुरक्षा उपायों व उनकी कार्यक्षमता सहित एसएसबी के पदानुक्रम के बारे में जानकारी दी। कमांडेंट ने बताया कि एसएसबी जवान सुरक्षा के लिए अत्याधुनिक हथियार व उपकरणों का उपयोग करते हैं, जो देश की सीमाओं की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरान उप कमांडेंट पियूष सिन्हा, सोनू कुमार, गोवर्धन पुजारी सहित एसएसबी के जवान, विद्यालय के शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें