राज्य संग्रहालय ने विश्व म्यूजियम दिवस पर प्रदर्शनी की शुरुआत चिड़ियाघर स्थित कैंपस में की।
इस प्रदर्शनी में प्राचीनकाल की मूर्तियों से लेकर भारतीय शिल्पकला में मातृकाएं मौजूद रहेंगीं। रविवार को निदेशक डॉ. एके पांडेय, सहायक निदेशक रेनू द्विवेदी की मौजूदगी में प्रमुख सचिव राजन शुक्ला ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।
निदेशक ने बताया कि प्रदर्शनी 18 जून तक चलेगी। दर्शकों के लिए प्रदर्शनी अवकाश के दिनों को छोड़कर रोजाना सुबह 10:30 बजे से 4:30 बजे तक खुलेगी।
प्रदर्शनी में रखी मूर्तियां शुंगकाल से लेकर आधुनिक काल तक की रखी गई हैं। इसके लिए प्रस्तर प्रतिमा, अभिलेख, ताम्रपत्र, प्राचीन सिक्के, पांडुलिपियां, ममी आदि देखी जा सकती हैं।