फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : शादी, समारोह में शराब की खपत पर मैरिज हाल, बैंक्वेट हाल, रिसार्टस आदि पर नजर रखेगा आबकारी विभाग

Fri, 02 Jun 2023 09:53 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

आबकारी आयुक्त सेंथिल पांडियन सी. ने बताया कि अवैध मंदिरा के निर्माण एवं बिक्री के कई प्रकरण बंद फैक्ट्रियों में पकड़े गये हैं। इन पर सतर्क दृष्टि रखी जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के मद्देनजर आबकारी विभाग पांच जून से 20 जून तक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाएगा। इस दौरान वैवाहिक समारोह के दृष्टिगत मैरिज हाल, बैंक्वेट हाल, रिसार्टस एवं अन्य उत्सव स्थलों पर भी सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं विभाग को किराना, फल एवं दुग्ध वाहनों से अवैध मदिरा के परिवहन की भी शिकायतें मिल रही हैं, जिसके बारे में अधिकारियों को आगाह किया गया है।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव आबकारी संजय आर. भूसरेड्डी ने बृहस्पतिवार को बताया कि अभियान के तहत राजस्व प्रशासन, पुलिस एवं आबकारी की संयुक्त टीमों का गठन होगा। साथ ही, जीएसटी एवं परिवहन विभाग का भी सहयोग लिया जाएगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी दशा में दुकान से बाहर मंदिरा की बिक्री न हो। वहीं आबकारी आयुक्त सेंथिल पांडियन सी. ने बताया कि अवैध मंदिरा के निर्माण एवं बिक्री के कई प्रकरण बंद फैक्ट्रियों में पकड़े गये हैं। इन पर सतर्क दृष्टि रखी जाएगी। आबकारी दुकानों पर गोपनीय रूप से टेस्ट परचेजिंग कराते हुए निर्धारित प्रिंट रेट पर ही मंदिरा की बिक्री सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा अल्कोहल चोरी के दृष्टिगत आसवानियों पर भी नजर रखने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें