फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तीन सिलिंडरों में थी अधिक गैस, प्लॉट मालिक व एक अन्य पर रिपोर्ट

विज्ञापन
यही सिलिंडर किए गए थे जब्त। - फोटो : file photo
विज्ञापन
लखनऊ। पारा क्षेत्र की जनता विहार कॉलोनी के खाली प्लॉट से 27 सिलिंडरों की बरामदगी मामले में पूर्ति विभाग ने दो लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है। जिला पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर सोमवार देर शाम आरोपी रामू और प्लॉट मालिक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच में तीन सिलिंडरों में मानक से अधिक गैस भरी मिली थी।
विज्ञापन

राजाजीपुरम के पूर्ति निरीक्षक सत्यम मिश्र के अनुसार, खाली प्लॉट में बनी झोपड़ी और उसके आसपास बड़ी संख्या में घरेलू गैस सिलिंडर मिले थे। तीन का वजन मानक से अधिक था। मौके से गैस रिफिलर, हैंगिंग डिजिटल बैलेंस, दो पेचकस और प्लास्टिक के पांच सेफ्टी कैप भी मिले थे। बरामद 27 सिलिंडर में एक एचपी कंपनी का, जबकि बाकी इंडेन कंपनी के बताए गए हैं। संयुक्त टीम ने सभी सिलिंडरों को राजाजीपुरम स्थित कमांडर गैस सर्विस के सुपुर्द कर दिया है। एसीपी काकोरी शकील अहमद ने बताया मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यही सिलिंडर किए गए थे जब्त।- फोटो : file photo

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें