फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अवध चौराहे के अंडरपास के लिए खोदाई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


लखनऊ। आलमबाग के अवध चौराहे पर 890 मीटर लंबे अंडरपास के लिए पारा की ओर से खोदाई शुरू हो गई है। अंडरपास के पास सेतु निगम लगभग 100 मीटर तक पारा की ओर से चौराहे तक खोदाई करेगा।



क्वालिटी टीम ने मिट्टी, कंक्रीट के नमूने लिए थे। इनकी रिपोर्ट सकारात्मक आने पर प्रोजेक्ट मैनेजर फरीद अहमद ने खोदाई शुरू करा दी। निगम सूत्रों ने बताया कि इसी तर्ज पर वीआईपी रोड पर भी 100 मीटर तक अंडरपास के लिए खोदाई होगी। अंडरपास का काम दो साल में पूरा होगा, जिस पर 150 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडरपास के लिए जैसे-जैसे खोदाई तेज होगी, वैसे-वैसे पारा की ओर से अवध चौराहे की ओर जाने वाले वाहन सवारों की मुश्किलें बढ़ेंगी। यह संकट सर्विस लेन बंद करने से उत्पन्न होगा। अभी सर्विस लेन से इमरजेंसी सेवाओं के वाहन गुजारे जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें