लखनऊ। टैक्स बार एसोसिएशन के सदस्यों ने राज्य कर विभाग परिसर में अधिवक्ता संशोधन बिल-2025 का विरोध जताया। प्रदर्शन कर रहे वकीलों ने कहा कि उनकी मांगें पूरी न हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 राज्य कर को ज्ञापन दिया गया। मौके पर टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित कुमार मिश्र, महामंत्री राज रमण सिंह, संजय कुमार राय, शेर बहादुर सिंह गौर, इन्द्रेश कुमार वर्मा, अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, डीपी दुबे, धीरज श्रीवास्तव, राकेश, संजीव कुमार, मनोज सिंह, पवन त्रिपाठी, राकेश सोनी, शशि प्रताप सिंह, अंकुर सिन्हा, आशुतोष निगम, मनोज कुमार राय, मूल चन्द्र गुप्ता आदि थे।