फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविविः 18 केंद्रों पर होगी पीजी साइंस की परीक्षाएं

विज्ञापन
18 केंद्रों पर होंगी पीजी साइंस की परीक्षाएं। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय की पीजी साइंस की परीक्षाएं डेढ़ दर्जन केंद्रों पर होंगी। विवि प्रशासन की ओर से शनिवार को परीक्षा केंद्रों की विस्तृत सूची जारी की गई।
विज्ञापन

यहां एमएससी व बीलिब पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी के अनुसार लखनऊ में लविवि को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
वहीं हरदोई में आठ, लखीमपुर खीरी में दो, रायबरेली में चार व सीतापुर में तीन केंद्र बनाए गए हैं।
दूसरी तरफ शनिवार को पीजी आर्ट्स के मुख्य विषयों की परीक्षाएं शुरू हुईं। परीक्षा का आयोजन विभाग स्तर पर किया जा रहा है। सुबह की पाली में रजिस्टर्ड 10,033 विद्यार्थियों में से 482 अनुपस्थित थे। वहीं दूसरी पाली में 3774 रजिस्टर्ड विद्यार्थियों में से 152 अनुपस्थित थे, जबकि एक विद्यार्थी नकल करते पकड़ा गया।
विज्ञापन

एमकॉम के लिए 19 केंद्र बनाए
विवि प्रशासन की ओर से एमकॉम के परीक्षा केंद्र भी शनिवार को जारी किए गए। इसके अनुसार परीक्षा लखनऊ समेत पांच जिलों में 19 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसके अनुसार हरदोई में तीन, लखीमपुर खीरी में तीन, लखनऊ में सात, रायबरेली में दो, सीतापुर में चार केंद्र बनाए गए हैं।
एमएससी बॉटनी की परीक्षा 23 से
लखनऊ विवि प्रशासन ने शनिवार को पीजी के कई अन्य विषयों का परीक्षा कार्यक्रम जारी किया। एमएससी बॉटनी पहले सेमेस्टर की नियमित, बैक पेपर, इंप्रूवमेंट व छूटे छात्रों की परीक्षा 23 अप्रैल से 2 मई तक, एमएससी माइक्रोबायोलॉजी पहले सेमेस्टर की नियमित, बैक पेपर, इंप्रूवमेंट व छूटे छात्रों की परीक्षा 23 अप्रैल से 02 मई तक, एमएससी प्लाइंट साइंस पहले सेमेस्टर की नियमित, बैक पेपर, इंप्रूवमेंट व छूटे छात्रों की परीक्षा 23 अप्रैल से 2 मई तक दोपहर 2 से 5 बजे तक आयोजित होंगी। वहीं एमएससी जियोलॉजी पहले सेमेस्टर की नियमित, बैक पेपर, इंप्रूवमेंट व छूटे छात्रों की परीक्षा 19 से 27 अप्रैल तक आयोजित होंगी। एमएससी फूड प्रोसेसिंग एंड फूड टेक्नोलॉजी पहले सेमेस्टर की परीक्षा 21 से 29 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी। शास्त्री पहले सेमेस्टर की परीक्षा 21 अप्रैल से शुरू होंगी। परीक्षा 21 अप्रैल से 2 मई तक आयोजित होंगी। परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा नियंत्रक के अनुसार पीजी डिप्लोमा इन गर्भ संस्कार पहले सेमेस्टर की परीक्षा 23 से 29 अप्रैल तक आयोजित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें