एलयू में बीएड की सेमेस्टर परीक्षाएं 16 जनवरी से होंगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. एके शर्मा ने बुधवार को परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया। स्कीम के अनुसार, पहले सेमेस्टर की परीक्षा 16 जनवरी जबकि तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 21 जनवरी से होंगी।
विवि के 52 कॉलेजों में इस समय करीब चार हजार स्टूडेंट्स हैं। वहीं, नकल रोकने के लिए एलयू ने इस साल सभी परीक्षाएं राजकीय और अनुदानित कॉलेजों में कराने को कहा है। केंद्रों की घोषणा अगले एक-दो दिन में की जाएगी।
बीएड की सेमेस्टर परीक्षा का आयोजन एक पाली में दोपहर एक बजे से शाम चार बजे के बीच होगा। पहले सेमेस्टर में 16 जनवरी को फिलॉसफिकल एंड सोशियोलॉजिकल रिसर्च प्रेस्पिेक्टिव ऑफ एजूकेशन, 18 जनवरी को सॉयकोलॉजिकल प्रेस्पिेक्टिव ऑफ एजूकेशन, 20 को अंडरस्टैंडिंग डिसिप्लिन 23 को ऑप्शनल पेपर- वैल्यू एजूकेशन एंड पीस एजूकेशन और इंक्लूसिव एजूकेशन विषय की होगी।
बीएड तीसरे सेमेस्टर में 21 जनवरी को स्कूल मैनेजमेंट एंड हाइजिन ओर 24 जनवरी को मीज्योरमेंट एंड एवैल्यूएशन विषय की परीक्षा होगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. एके शर्मा ने बताया कि अगले दो-तीन में परीक्षा केंद्रों की घोषणा कर दी जाएगी।