फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार-चार केंद्रों पर होगी बीकॉम व बीसीए की परीक्षा, लविवि ने जारी किए परीक्षा केंद्रों व कॉलेजों की सूची

विज्ञापन
लखनऊ विवि ने जारी किए परीक्षा केंद्रों और कॉलेजों की सूची। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय की एक जनवरी से होने वाली बीसीए व 6 जनवरी से होने वाली बीकॉम ऑनर्स की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं चार-चार केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम पूर्व में ही जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक प्रो. एएम सक्सेना के अनुसार बीसीए की परीक्षा लखनऊ विश्वविद्यालय न्यू कैंपस, लखनऊ पब्लिक कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज गोमती नगर, सीडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज फैजाबाद रोड व एसकेडी एकेडमी वृंदावन योजना, रायबरेली रोड में आयोजित होगी।
वहीं, बीकॉम ऑनर्स की परीक्षा लखनऊ विश्वविद्यालय ओल्ड कैंपस, रजत पीजी कॉलेज, श्रीगुरु नानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज व श्री जय नारायण पीजी कॉलेज में होगी।
उन्होंने बताया कि इन केंद्रों पर जिन-जिन कॉलेजों की परीक्षा होगी, इसकी विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट lkouniv.ac.in पर अपलोड कर दी गई है। विद्यार्थी निर्धारित समय, कार्यक्रम व परीक्षा केंद्र के अनुसार परीक्षा में शामिल हों।
विज्ञापन

नए कोर्स व नवीनीकरण के आवेदन 31 तक
लखनऊ विश्वविद्यालय ने सत्र 2022-23 के लिए बीएड के अतिरिक्त अन्य पाठ्यक्रमों के लिए अनापत्ति व सहयुक्ता के आवेदन 31 दिसंबर तक ऑनलाइन कर सकते हैं। रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह के जारी निर्देश के अनुसार लखनऊ, रायबरेली, लखीमपुर खीरी, हरदोई व सीतापुर के पहले से चल रहे कॉलेजों में नए पाठ्यक्रमों/विषयों व नए प्रस्तावित कॉलेजों के लिए अनापत्ति के आवेदन तय तिथि तक करना सुनिश्चित करें।
28 तक जमा करें प्रवेश शुल्क
लखनऊ विश्वविद्यालय ने तीसरे, पांचवें, सातवें व नौवें सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों से कहा है कि वे 28 दिसंबर तक प्रवेश शुल्क जमा कर सकते हैं। रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि विद्यार्थी अपने डीन/हेड के माध्यम से अपने लॉगिन से ऑनलाइन प्रवेश शुल्क जमा करेंगे।
लविवि : अब शाम छह बजे तक खुलेगी लाइब्रेरी
छात्रों की मांग पर लविवि प्रशासन ने टैगोर लाइब्रेरी का समय एक घंटे और बढ़ा दिया है। लाइब्रेरी अब सुबह 9 से शाम 6 बजे तक खुलेगी। वहीं, 25 दिसंबर से दो जनवरी तक हो रही जाड़े की छुट्टियों में भी लाइब्रेरी खुली रहेगी। शुक्रवार को विवि प्रशासन ने इसका निर्देश जारी किया। इससे पहले समाजवादी छात्र सभा की ओर से कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय को ज्ञापन देकर समय सीमा बढ़ाने की मांग की थी।
प्रतियोगिता में शामिल हो विद्यार्थी
लखनऊ विवि प्रशासन ने सभी कॉलेजों को पत्र भेजकर सूचित किया है कि डेल्फिक एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा संस्कार यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें लोकगीत गायन व चित्रकारी प्रतियोगिता दो आयु वर्ग में होगी। रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि इसमें शामिल होने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है। इसमें विश्वविद्यालय व कॉलेज के विद्यार्थी शामिल होकर अपनी कला का प्रदर्शन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें