फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ यूनिवर्सिटी: 20 से होंगी विधि संकाय की स्थगित परीक्षाएं, परीक्षा कार्यक्रम जारी

Tue, 17 Dec 2019 12:46 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि संकाय की स्थगित परीक्षा 20 दिसंबर से होंगी। विवि प्रशासन ने एलएलबी थ्री इयर, एलएलबी ऑनर्स और एलएलएम के साथ ही बीपीएड और एमपीएड का कार्यक्रम जारी कर दिया है। विवि प्रशासन ने एलएलबी थ्री ईयर के तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा पर अभी तक कोई फैसला नहीं किया है।

विज्ञापन


प्रवक्ता संजय मेधावी के अनुसार रिपोर्ट में पेपर लीक की बात साफ होने पर ही पूर्व में हो चुके प्रश्नपत्रों की परीक्षा दोबारा कराई जाएगी। परीक्षा कार्यक्रम के साथ ही परीक्षा केंद्रों की घोषणा भी कर दी गई है। विवि के विधि संकाय की परीक्षा अब पांच परीक्षा केंद्रों पर होगी।

विवि ने इसके लिए परीक्षा केंद्र और शिफ्ंिटग सूची भी जारी कर दी है। इससे पहले परीक्षा के लिए आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस बार चार परीक्षा केंद्र काट दिए गए हैं जबकि एक परीक्षा केंद्र नया बनाया गया है। एलएलबी तीन वर्षीय और ऑनर्स की परीक्षा में करीब 10 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा नियंत्रक ले. कर्नल अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि परीक्षा दो पाली में होगी। पहली पाली सुबह नौ बजे से 12 बजे तक और दूसरी दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे के बीच होनी है।

विज्ञापन
Trending Videos

परीक्षा केंद्र- यहां के छात्र देंगे परीक्षा

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
एलएलबी और एलएलबी ऑनर्स :
परीक्षा केंद्र- यहां के छात्र देंगे परीक्षा

लखनऊ विवि नवीन परिसर- लविवि, लखनऊ लॉ कॉलेज, यूनिटी डिग्री कॉलेज, ज्यूरिस लॉ कॉलेज, श्री गीत लॉ कॉलेज, सिटी एकेडमी लॉ कॉलेज जानकीपुरम
लखनऊ विश्वविद्यालय पुराना परिसर- अकबरी बेगम लॉ कॉलेज, सिटी एकेडमी लॉ कॉलेज तिवारीगंज, आरडीएसजे कॉलेज, मां वैष्णों देवी लॉ कॉलेज, शिया पीजी कॉलेज, डीएवी पीजी कॉलेज, रेडिएंट कॉलेज ऑफ लॉ
डीएवी पीजी कॉलेज- श्री जेएनपीजी कॉलेज, मुलायम सिंह यादव लॉ कॉलेज
श्री जेएनपीजी कॉलेज- पीआर मेमोरियल विधि महाविद्यालय, हीरालाल यादव लॉ कॉलेज, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर लॉ कॉलेज
शिया पीजी कॉलेज- सेंट मदर टेरेसा लॉ कॉलेज, नर्वदेश्वर लॉ कॉलेज, गीता लॉ कॉलेज लोनापुर

यहां देखें- परीक्षा कार्यक्रम

प्रतीकात्मक तस्वीर

देखें- परीक्षा कार्यक्रम

प्रतीकात्मक तस्वीर

बीपीएड सेमेस्टर कार्यक्रम

प्रतीकात्मक तस्वीर
            
विज्ञापन

एमपीएड तृतीय समेस्टर कार्यक्रम

प्रतीकात्मक तस्वीर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें