यूपी चुनाव के लिए सपा-कांग्रेस गठबंधन में शामिल न हो पाने वाली राष्ट्रीय लोक दल का प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है। पूर्व सांसद उमाकांत यादव व उनके बेटे दिनेश कांत यादव रालोद में शामिल हो गए।
विज्ञापन
उमाकांत को रालोद में महासचिव का पद दिया गया है। गौरतलब है कि सपा-कांग्रेस गठबंधन में रालोद के भी शामिल होने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन पार्टी को मांग के मुताबिक सीटें नहीं दी गईं।