फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनर्वास विश्वविद्यालय में अब बीटेक में भी मिलेगा ईडब्ल्यूएस का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विवि में बीटेक में भी नए सत्र 2022-23 से ईडब्ल्यूएस कोटा लागू किया जाएगा। बीटेक की 300 सीटों पर पहले जेईई से प्रवेश लिया जाएगा और इससे सीटें नहीं भरतीं तो विवि अपनी प्रवेश परीक्षा कराएगा। सोमवार को विद्या परिषद की बैठक में यह सहमति बनी।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. राणा कृष्णपाल सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में विवि के नए सत्र की प्रवेश प्रक्रिया पर चर्चा के बाद इस पर मुहर लगी। बैठक में तय हुआ कि प्रोफेशनल कोर्सों एलएलएम, बीएएसएलपी आदि में अगर निर्धारित सीटों के सापेक्ष तीन गुणा से अधिक आवेदन आते हैं तो इनके लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। अन्यथा इनमें व सामान्य कोर्सों में मेरिट के आधार पर ही प्रवेश लिया जाएगा।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमित कुमार राय ने बताया कि बैठक में प्रवेश निदेशक पद पर प्रो. नागेंद्र यादव के नाम पर मुहर लगी। वहीं कुलपति प्रो. सिंह ने निर्देशित किया कि 25 अप्रैल से नए सत्र की प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाए। इससे पहले अन्य आवश्यक कमेटियों आदि का गठन व अन्य औपचारिकता पूरी कर ली जाए। प्रवेश समिति प्रवेश प्रक्रिया से जुड़े आवश्यक निर्णय लेगी। बैठक में सभी हेड मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें