फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हवा को शुद्ध करने की जिम्मेदारी सभी की

विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद अति​थि।
विज्ञापन
लखनऊ। एलआईसी एचएफएल केयर होम्स मुंबई के पूर्व विभागाध्यक्ष (इंजीनियरिंग) एवं वित्त मंत्रालय के पूर्व पीएसयू इं. जेबी सिंह ने कहा है कि बढ़ता प्रदूषण मानव जीवन के लिए गंभीर खतरा बन चुका है। हवा की खराब गुणवत्ता के कारण भारत में हर साल 15 लाख लोग जान गंवा रहे हैं। उन्होंने जोर दिया कि सरकार नियम बना सकती है, लेकिन उनका पालन करने की जिम्मेदारी सामूहिक है।
विज्ञापन

वह रिवर कॉलोनी स्थित इंजीनियर्स भवन में दि इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स इंडिया की ओर से आयोजित तकनीकी सत्र एयर पॉल्यूशन: ए मॉन्स्टर इन एनवायरनमेंट'' को संबोधित कर रहे थे। सिंह ने बताया कि दूषित हवा विभिन्न बीमारियों को जन्म दे रही है, जो मौतों का प्रमुख कारण बन रही हैं। उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि लोग प्रदूषण को लेकर केवल ठंड के तीन महीनों में जागरूक होते हैं, जबकि हवा की गुणवत्ता सुधारने के प्रयास पूरे वर्ष होने चाहिए। कार्यक्रम का संचालन संयोजक ई. अनूप चंद्र मिश्रा ने किया। इस अवसर पर संस्था के मानद सचिव ई. निरेंद्र कुमार निषाद और चेयरमैन विजय प्रताप सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें