डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को सम्मानित करते आयोजक। स्रोत ः स्वयं
लखनऊ। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के मौके पर सामाजिक परिवर्तन स्थल गोमतीनगर में हुए संस्कृति विभाग के कार्यक्रम का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने उद्घाटन किया। कहा कि डॉ. आंबेडकर का जीवन सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की शक्ति का प्रतीक है। प्रदेश सरकार बाबासाहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सतत प्रयासरत है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में मऊ के राम प्रवेश यादव, भदोही के रमेश भंवरा और गाजीपुर के पारसनाथ यादव ने लोकगीतों की प्रस्तुति दी। लखनऊ की जूही कुमारी ने नृत्यनाटिका प्रस्तुत की।