नगीना से कांग्रेस उम्मीदवार ओमवती भी असलहों की शौकीन हैं। इनके पास राइफल और डबल बैरल बंदूक है जबकि पति रामकिशन सिंह के पास सन 1977 में आर्मी से ली गई कार्बाइन और पिस्टल है। रामकिशन ने 1977 में यह कार्बाइन मात्र 85 रुपये में खरीदी थी।
नगीना से ही बसपा उम्मीदवार गिरीश चंद के नाम राइफल और रिवॉल्वर है जबकि पत्नी वीरमावती के पास भी राइफल और पिस्टल है। गाजियाबाद से भाजपा उम्मीदवार जनरल वीके सिंह के पास दो राइफल और उनकी पत्नी के नाम पिस्टल और एक बंदूक है। गोरखपुर से सपा प्रत्याशी राम भुआल निषाद और उनकी पत्नी के पास दो रिवॉल्वर और दो राइफल हैं।
रायबरेली से भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह के पास पिस्टल, राइफल और बंदूक है। मुरादाबाद से सपा उम्मीदवार एसटी हसन के पास भी तीन असलहे हैं। आगरा से बसपा प्रत्याशी मनोज कुमार सोनी के पास पिस्टल और राइफल के अलावा दोनाली बंदूक भी है।
गृहमंत्री के पास रिवॉल्वर और डीबीएल बंदूक
केंद्रीय गृहमंत्री और लखनऊ से भाजपा उम्मीदवार राजनाथ सिंह के पास भी एक .32 बोर की रिवॉल्वर और एक दोनाली बंदूक है। राजनाथ ने हलफनामे में इन दोनों की कीमत 10-10 हजार रुपये बताई है। वहीं लखनऊ से ही कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे आचार्य प्रमोद कृष्णम के पास भी एक पिस्टल और एक रिवॉल्वर है।
धर्मेंद्र और अक्षय के पास दो-दो असलहे
बदायूं से सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव और फिरोजाबाद से सपा के ही अक्षय यादव के पास भी एक-एक पिस्टल और एक-एक राइफल है। अलीगढ़ से बसपा प्रत्याशी अजीत बालियान के पास भी पिस्टल और राइफल है। अमरोहा से चुनाव लड़ रहे कुंवर दानिश अली भी एक रिवॉल्वर और एक राइफल के मालिक हैं।
आगरा से भाजपा उम्मीदवार एसपी सिंह बघेल के पास रिवॉल्वर और राइफल है। इनके अलावा सपा के आजम खां, कांग्रेस के इमरान मसूद, भाजपा के मनोज सिन्हा और बसपा के सतवीर के पास भी एक-एक असलहा है।