फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जज्बे के आगे आर्थिक विपन्नता भी नतमस्तक

विज्ञापन
सम्मान समारोह।
विज्ञापन
लखनऊ। अमर उजाला के मेधावी सम्मान समारोह में पूरे प्रदेश से पहुंचे छात्र-छात्राओं में ऐसे कई गुदड़ी के लाल भी शामिल रहे, जिनके माता-पिता ने पैसों की तंगी के बावजूद बच्चों को कठिन परिश्रम करके पढ़ाया। बुलंदशहर जिले के खुर्जा से अपनी मां प्रेमलता के साथ आए हरिओम (हर्षित) ने बताया कि उनकी मां ने एक फैक्टरी में काम करके उन्हें पढ़ाया। हरिओम ने यूपी बोर्ड की दसवीं कक्षा में 69 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन

हरिओम ने आगे सेना में जाने की इच्छा जताई। मां प्रेमलता ने बताया कि हरिओम की बड़ी बहन बीएससी तो छोटी बहन कक्षा नौ की छात्रा है। उन्होंने कहा कि बच्चे पढ़-लिखकर अपने पैरों पर खड़े हो जाएंगे तो मैं समझूंगी मेरी तपस्या सफल हो गई।
औरैया से अपने पिता अमर सिंह के साथ आईं सलोनी कुशवाहा ने यूपी बोर्ड की 12वीं कक्षा में 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। अमर सिंह ने बताया कि वे गोलगप्पे का ठेला लगाते हैं। बेटी आईएएस अफसर बनना चाहती है तो मैंने भी कमर कस ली कि चाहे कुछ हो जाए, बेटी की इच्छा पूरी करने में कोई कसर बाकी नहीं रखूंगा।
विज्ञापन

सहारनपुर की निहारिका ने यूपी बोर्ड की 12वीं कक्षा में 88.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। अपनी मां रेखा के साथ आईं निहारिका ने बताया कि उनके पिता संदीप वेल्डिंग कारीगर हैं। मां ने कहा कि बेटी की इच्छा आगे आईएएस की परीक्षा पास करने की है। उसकी इस इच्छा के लिए पूरा परिवार कठिन परिश्रम करने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें