श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी को विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से जुड़ा काम दिया है। इससे वह संतुष्ट नहीं हैं। कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही, संसदीय कार्य और औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी तथा उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी को भी कार्य आवंटन नहीं हुआ है लेकिन इनका कहना है कि कैबिनेट मंत्री के साथ सामूहिक रूप से काम कर रहे हैं।
इन्हें काम का आवंटन
लोक निर्माण विभाग के बृजेश सिंह, गन्ना विकास के संजय गंगवार, सहकारिता के संजीव गौंड, वन के केपी मलिक, ऊर्जा के सोमेंद्र तोमर और अल्पसंख्यक कल्याण के राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी को कामकाज का आवंटन हो गया है।
यह है समस्या
ज्यादातर राज्यमंत्रियों को केवल निरीक्षण, विधानसभा-विधान परिषद के सवालों व जनता के पत्रों का जवाब देने जैसे काम दिए गए हैं। विभागीय बैठकों में न बुलाना, विभागीय आदेश-निर्देश की सूचना न देना और तबादलों की सिफारिश पर सुनवाई न होना भी इनकी समस्या है।