फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेराह लड़की को घसीटा, पुलिस आई तो चला दी गोली!

Mon, 24 Nov 2014 03:15 PM IST
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
हजरतगंज में कार सवार दुस्साहसी शोहदों ने रविवार देर रात युवती से छेड़खानी की। उसके परिचित को सरेराह पीटा। इस बीच, मौके पर पहुंचे एएसपी दुर्गेश कुमार ने उसे ललकारा तो शोहदे फायर कर भाग निकले।
विज्ञापन


एएसपी ने करीब डेढ़ किमी दौड़कर एक शोहदे बीए फाइनल ईयर के छात्र तेलीबाग निवासी पुलकि शुक्ला को दबोच लिया। तीन अन्य शोहदे सुभाष, अहमद व सोनू कार लेकर भाग निकले। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस शोहदों की तलाश में दबिश दे रही है।

इंस्पेक्टर हजरतगंज विजयमल यादव ने बताया कि रात करीब आठ बजे दो युवतियां स्कूटी से कैंट से हजरतगंज की तरफ आ रही थी। इस बीच, नवल किशोरी रोड पर कार सवार शोहदों ने फब्तियां कसनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


शोहदों को पीछे लगा देख एक युवती ने अपने परिचित को फोन कर बुला लिया। युवती के रिश्तेदार मौके पर पहुंचे तो शोहदों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद धुनाई शुरू कर दी।
Trending Videos
विज्ञापन

एसएसपी से भिड़ गया शोहदा

इस बीच हजरतगंज इलाके में चेकिंग कर रहे माडर्न कंट्रोल रूम के एएसपी दुर्गेश कुमार उधर से गुजरे। उन्होंने युवक को पीट रहे शोहदों को ललकारा तो उनमें से एक एसएसपी से भिड़ गया और तमंचे से हवाई फायर कर नवल किशोर रोड की ओर भागने लगा।

एएसपी भी उसके पीछे दौड़े और उसे दबोच कर हजरतगंज पुलिस के हवाले कर दिया।

स्कूटी के आगे कार लगाकर रोका, युवती को घसीटा
शोहदे इतने दुस्साहसी थे कि उन्होंने स्कूटी के आगे कार लगाकर युवतियों को रोक लिया।

फिर पिछली सीट पर बैठी युवती को घसीटने लगे। इस बीच युवती के रिश्तेदार पहुंच गए तो शोहदे उनसे हाथापाई करने लगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें