फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा सफारी के स्टाफ को ट्रेंड करेंगे ब्रिटेन के विशेषज्ञ

Mon, 18 Jan 2016 11:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा के लॉयन सफारी पार्क के स्टाफ को ब्रिटेन के जाने-माने लॉन्गलीट सफारी एंड एडवेंचर पार्क से जुड़े विशेषज्ञ प्रशिक्षित करेंगे। यही नहीं, लॉयन सफारी को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तौर पर विकसित करने के लिए लॉन्गलीट इंटरप्राइजेज के साथ एमओयू भी साइन किया जाएगा।
विज्ञापन


यह निर्णय रविवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और लॉन्गलीट सफारी पार्क के वेटरनेरी डायरेक्टर डॉ. जोनाथन क्रैकनेल की मुलाकात के दौरान लिए गए।

बता दें कि, डॉ. क्रैकनेल ने 15 व 16 जनवरी को इटावा के लॉयन सफारी पार्क का मुआयना किया था। इस दौरान उन्होंने बीमार शेरनी ‘जेसिका’ और शेर ‘पटौदी’ की स्थिति के बारे में इनका इलाज कर रहे डॉक्टरों की टीम से चर्चा की।

इस टीम में पशु चिकित्सक लायन सफारी इटावा डॉ. अरविंद त्रिपाठी, पशु चिकित्सक कानपुर जू डॉ. आरके सिंह, पंडित दीन दयाल उपाध्याय वेटरनेरी यूनिवर्सिटी के डॉ. आरपी पांडेय, डॉ. मुकेश श्रीवास्तव और डॉ. अतुल सक्सेना शामिल थे।
विज्ञापन


डॉ. क्रैकनेल ने प्रमुख सचिव वन संजीव सरन, प्रमुख वन संरक्षक (वन्य जीव) डॉ. रूपक डे और निदेशक लॉयन सफारी संजय श्रीवास्तव के साथ लॉयन सफारी के प्रबंधन पर भी चर्चा की।
विज्ञापन

‘जेसिका’ व ‘पटौदी’ के इलाज पर जताया संतोष

डॉ. क्रैकनेल ब्रीडिंग सेंटर गए और वहां हर ब्रीडिंग यूनिट के बाड़े का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी शेरों का भी परीक्षण किया और उनके स्वास्थ्य को लेकर संतोष व्यक्त किया।

उन्होंने बीमार शेरनी ‘जेसिका’ को ध्यान से देखा और उसकी गतिविधियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कीपर दोस्त मोहम्मद से लंबी बात की, जो सकर बाग जू, जूनागढ़ में भी जेसिका की देखभाल करते थे।

उन्हें जेसिका की देखरेख के लिए बुलाया गया है। उन्होंने दूसरे बीमार शेर ‘पटौदी’ को भी देखा और उसके स्वास्थ्य पर भी संतोष व्यक्त किया।

ब्रीडिंग सेंटर को अपग्रेड के लिए मदद की पेशकश
डॉ. क्रैकनेल ने ब्रीडिंग सेंटर में शेरों की गतिविधियों को बढ़ाने के मद्देनजर बाड़े में और व्यवस्थाएं किए जाने के सुझाव दिए। साथ ही ब्रीडिंग सेंटर को अपग्रेड करने के लिए मदद देने की पेशकश भी की।

इटावा लायन सफारी में शेरों की देखभाल करने वालों से बातचीत की और शेरों के संबंध में उनके सवालों के जवाब भी दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें