फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में खमीर प्लांट स्थापित होने का रास्ता साफ, 400 करोड़ का होगा निवेश और 5000 को मिलेगा रोजगार

Mon, 14 Dec 2020 06:13 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
इंग्लैंड की कंपनी एबी मौरी बुंदेलखंड में 400 करोड़ की लागत से खमीर प्लांट की स्थापना करेगी। यूपीसीडा ने कंपनी को 68 एकड़ भूमि का आवंटन कर दिया है। यूपीसीडा के सीईओ मयूर माहेश्वरी ने बताया कंपनी 400 करोड़ रुपये निवेश करेगी और करीब 5000 लोगों को रोजगार मिल सकेगा।
विज्ञापन


चित्रकूट के बरगढ़ औद्योगिक क्षेत्र में कंपनी को भूमि आवंटित की गई है।  माहेश्वरी ने बताया कि कंपनी ने निवेश मित्र पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया था। कंपनी को 15 दिन में भूमि का आवंटन कर दिया गया है। यूपी खमीर उत्पादन का बड़ा केंद्र बनेगा और कंपनी यहां की आवश्यकताओं की पूर्ति करने के बाद निर्यात भी करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें