एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार
- फोटो : amar ujala
यूपी के जिला मुख्यालयों पर किसान आंदोलन के समर्थन में हो रहे प्रदर्शन पर प्रशासन पूरी मुस्तैदी से नजर रख रहा है। एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि कुछ ऐसे आपराधिक तत्व जो किसान आंदोलन की आड़ में गड़बड़ी फैलाना चाहते हैं। ऐसे लोगों पर प्रशासन स्थानीय स्तर पर कार्रवाई कर रहा है।
बता दें कि बिल वापस लेने संबंधी मांगे न मानने पर किसान आंदोलनरत है और धीरे-धीरे आंदोलन का विस्तार हो रहा है। वहीं, सरकार का कहना है कि वह बातचीत के लिए तैयार पर बिल वापस नहीं लेगी।