फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एरा मेडिकल कॉलेज में अब मुफ्त प्रसव की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एरा मेडिकल कॉलेज ने मातृ-शिशु सुरक्षा के लिए पहल की है। इसके लिए एराज शिशु-मां सुरक्षा (एसएमएस) योजना शुरू की गई है। इसके तहत सामान्य या ऑपरेशन से प्रसव मुफ्त में किए जाएंगे। साथ ही जच्चा-बच्चा की दवा, जांच और खाना भी मुफ्त मिलेगा।
विज्ञापन

यह सुविधा महिला के अस्पताल में भर्ती रहने तक मिलेगी। अस्पताल से छुट्टी के दिन महिला और उसके बच्चे के पौष्टिक आहार व पालन पोषण के लिए 2500 रुपये की आर्थिक सहायता और बेबी किट भी दी जाएगी।

कॉलेज के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की प्रमुख डॉ. एसपी जैसवार ने बताया कि किसी निजी मेडिकल कॉलेज या अस्पताल की ओर से इस तरह की योजना पहली बार शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि यहां सभी तरह की बीमारियों का इलाज और सुविधाओं के साथ नॉर्मल डिलीवरी की व्यवस्था पहले से निशुल्क है। अब सिजेरियन डिलीवरी को भी मुफ्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें