फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ओटी में इस्तेमाल उपकरण अब ठीक से होंगे विसंक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू के आर्थोपैडिक्स सुपर स्पेशियलिटी सेंटर में अत्याधुनिक सेंट्रलाइज्ड स्टरलाइल सप्लाई डिपार्टमेंट (सीएसएसडी) की स्थापना की जा रही है। इससे ओटी में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को एक ही स्थान पर वैज्ञानिक तरीके से विसंक्रमित किया जाएगा। इससे ऑपरेशन के दौरान संक्रमण की संभावना बेहद कम रहेगी।
विज्ञापन

आर्थोपैडिक्स व लिंब सेंटर में 10 ऑपरेशन थिएटर हैं। हफ्ते में पांच दिन ओटी चलती है। शनिवार व रविवार को इमरजेंसी में ऑपरेशन की सुविधा है। इन ओटी के सर्जिकल उपकरणों को अब एक ही बार में विसंक्रमित किया जा सकेगा। अभी अलग-अलग स्तर पर उपकरणों को विसंक्रमित करने की प्रक्रिया अपनाई जाती थी। केंद्रीकृत प्रणाली से संक्रमण का खतरा काफी हद तक कम होगा। आर्थोपैडिक्स सर्जरी में संक्रमण की आशंका अधिक रहती है, क्योंकि इसमें इम्प्लांट और जटिल उपकरणों का इस्तेमाल होता है।

नई सीएसएसडी यूनिट में अत्याधुनिक ऑटोक्लेव मशीनें, पैकिंग जोन और क्वालिटी कंट्रोल सिस्टम लगाए जाएंगे। इससे हर उपकरण को विसंक्रमित किए जाने की प्रक्रिया की निगरानी तय होगी। आर्थोपैडिक्स सुपर स्पेशियालिटी सेंटर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुमार शांतनु ने बताया कि भवन के बेसमेंट में सीएसएसडी की स्थापना की जा रही है। अप्रैल से नई व्यवस्था लागू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें