फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः पार्कों में फिर से शुरू होगी रौनक, बुजुर्गों समेत इन्हें नहीं मिलेगा प्रवेश

Wed, 20 May 2020 01:42 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क, लोहिया पार्क, गोमती रिवरफ्रंट पर सीमित समय के लिए चहल-पहल एक बार फिर से शुरू होगी। हालांकि, अभी 10 साल से कम उम्र के बच्चों, 65 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं को प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


एलडीए वीसी शिवाकांत द्विवेदी ने लोगों से अपील की है कि बच्चों को अपने साथ न लाएं। प्रशासन से अनुमति के बाद मंगलवार को सफाई और सैनिटाइजेशन का काम एलडीए ने शुरू करा दिया। यह काम बुधवार को भी चलेगा।

सुबह सात से दस बजे और शाम को पांच से सात बजे के बीच पार्क खुलेंगे। 21 मई यानी  गुरुवार को पार्कों को विजिटर्स के लिए खोलने की तैयारी है। इसमें गोमतीनगर के प्रमुख पार्कों के अलावा सिस गोमती के बेगम हजरत महल पार्क, बुद्धा पार्क, हाथी पार्क, स्मृति उपवन, जॉगर्स पार्क, स्मृति उपवन को भी सुबह-शाम घूमने आने वालों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन


वीसी का कहना है कि जरूरी जांच के बाद ही अंदर जाने दिया जाएगा। सामाजिक दूरी का पालन, आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने आदि के लिए होर्डिंग लगाकर जागरूक भी किया जाएगा। वहीं अम्बेडकर पार्क समिति के अधीन स्मारक और पार्क अभी नहीं खुलेंगे।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें