फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लविवि में बीबीए और पंच-वर्षीय एलएलबी के लिए प्रवेश परीक्षा आज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 के स्नातक प्रवेश परीक्षाओं की श्रृंखला में बृहस्पतिवार  को पहली पाली में बीबीए और दूसरी पाली में पंच-वर्षीय एलएलबी की सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा होगी। इन दोनों पाठयक्रमों की प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 12023 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं।

पहली पाली की परीक्षा सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर बाद ढ़ाई बजे से चार बजे के बीच होगी। प्रश्नपत्र में कुल सौ बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे जिन्हें 90 मिनट में हल करना होगा। प्रत्येक प्रश्न दो अंकों का होगा और निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। जिन अभ्यर्थियों ने किसी तरह का आरक्षण का दावा किया है या एनसीसी और स्पोर्ट का भारण मांगा है, उन्हें अपना मूल प्रमाण पत्र साथ लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बुधवार को पहली पाली में हुई बीसीए स्नातक प्रवेश परीक्षा में कुल 75 प्रतिशत अभ्यर्थी और शाम की पाली में बीएससी मैथ्स की प्रवेश परीक्षा में कुल 75 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें