लखनऊ। जीसीआरजी ने सुपरओवर तक खिंचे मुकाबले में सार स्पोर्ट्स ग्रुप को हराते हुए अखिलेश दास टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में पूरे अंक प्राप्त किए। एक अन्य मुकाबले में सेंट्रल क्लब ने गियर क्लब को तीन विकेट से पराजित किया। पहले मुकाबले में सार स्पोर्ट्स ग्रुप ने सात विकेट खोकर 145 रन बनाए। अंकित शर्मा ने 41 और देवेश ने 21 रन बनाए। इश्तियाक और ओम राय ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में जीसीआरजी क्लब की आठ विकेट खोकर 145 रन
बना सकी और मैच टाई हो गया। टीम से इश्तियाक अहमद ने नाबाद 47 और सुजीत मौर्या ने 21 रन बनाए। सारंग ने तीन और अभिषेक ने दो विकेट लिए। परिणाम के लिए सुपरओवर का सहारा लिया गया, जिसमें जीसीसीआर क्लब ने बाजी मारते हुए पूरे अंक प्राप्त किए। प्रतियोगिता के दूसरे मुकाबले में गियर क्लब ने नौ विकेट खोकर 116 रन बनाए। मानस सिंह (40) सर्वोच्च स्कोरर रहे। यशवंत और अमन को दो-दो विकेट मिले। जवाब में सेंट्रल क्लब ने 18.1 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। प्रियांशु पांडेय ने 35 और प्रतीक सिंह ने 20 रन बनाए। अनीस और अनस को तीन-तीन विकेट मिले।